Breaking News

बैकुण्ठपुर/कोरिया @ आत्महत्या प्रकरण : फरार तीन आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

Share

सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने की नगद पुरस्कार की घोषणा,
पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर/कोरिया,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी छात्रा की आत्महत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोरिया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) ने फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
आत्महत्या प्रकरण में दर्ज हुआ गंभीर अपराध- पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को शिवनाथ पैकरा, निवासी पुलिस लाइन बैकुण्ठपुर ने थाना बैकुण्ठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री पर आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाया गया,आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उससे 50 हजार की मांग की, उसकी स्कूटी अपने कब्जे में ले ली तथा कथित रूप से प्रताडि़त किया, जिससे आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,शिकायत के आधार पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्रमांक 214/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107,308(2), 309(4), 296 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(ङ्क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।
तीनों आरोपी अब भी फरार- पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को नामजद किया है, उनमें विनोद बैद (पिता स्व. इन्द्रचंद बैद),जगत कुमार बैद (पिता स्व. इन्द्रचंद बैद),दीपक बैद (पिता जगत कुमार बैद),सभी निवासी कुमार चौक, बैकुण्ठपुर शामिल हैं,पुलिस के अनुसार घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना-फरार आरोपियों के संबंध में सूचना निम्न नंबरों पर दी जा सकती है
पुलिस अधीक्षक,कोरियाः 9479193700
एसडीओपी, बैकुण्ठपुरः 9479193704
थाना प्रभारी,आजाक थाना बैकुण्ठपुरः 9479193705
पुलिस कंट्रोल रूमः 9479193799

मामले पर जिलेभर की नजर-आत्महत्या प्रकरण पहले से ही जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, अब पुलिस द्वारा इनाम की घोषणा के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई और तेज होने की संभावना है, मामले की विवेचना जारी है और पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन,158 बाइक जब्त,नाबालिग चालकों के परिजनों को दी चेतावनी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी और यातायात नियमों …

Leave a Reply