Breaking News

नई दिल्ली@अब भारत में तैयार होगा इजरायल का अजेय ‘आयरन डोम’,राफेल कंपनी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक

Share

नई दिल्ली,10 जुलाई 2026। आसमान से बरसती मौत को हवा में ही खाक कर देने वाले इजरायल के अचूक हथियार ‘आयरन डोम’ को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही इस विश्व प्रसिद्ध एयर डिफेंस सिस्टम की मिसाइलें भारतीय जमीन पर आकार ले सकती हैं। इजरायल की दिग्गज रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स अब भारत में आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइलों का उत्पादन शुरू करने की बड़ी योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी कई प्रमुख भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों के साथ अहम बातचीत के दौर में है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो इतिहास में पहली बार इजरायल और अमेरिका के बाहर इस अभेद्य सुरक्षा कवच का निर्माण भारत में होगा। यह कदम केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। भारत काफी समय से विदेशी हथियार निर्माता कंपनियों को अपने देश में स्थानीय उत्पादन और निर्यात के लिए आकर्षित कर रहा है। आयरन डोम की मैन्युफैक्चरिंग भारत में होने से न केवल देश की अपनी सैन्य ताकत और रक्षा उत्पादन क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा, बल्कि दुनिया भर की रक्षा सप्लाई चेन में भी भारत का दबदबा काफी बढ़ जाएगा। वर्तमान में इस इंटरसेप्टर मिसाइल का निर्माण केवल उत्तरी इजरायल और अमेरिका में रेथियॉन कंपनी के सहयोग से होता है, लेकिन अब भारत इस लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम बनने जा रहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के हालातों को देखते हुए पूरी दुनिया में अचूक एयर डिफेंस सिस्टम की मांग अचानक से आसमान छूने लगी है। ऐसे में भारत के अंदर नई प्रोडक्शन लाइन शुरू करने से इजरायली कंपनी राफेल को भी रणनीतिक रूप से बड़ा फायदा होगा। भारत में निर्माण होने से मिसाइलों की उत्पादन लागत काफी कम हो जाएगी, सप्लाई चेन मजबूत होगी और वैश्विक मांग को जल्द से जल्द पूरा करना आसान होगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका,अब 3 महीने बिताने होंगे जेल में

Share नई दिल्ली,10 जुलाई 2026। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस …

Leave a Reply