..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबा में छापा मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, ताश की गड्डी सहित एक चारपहिया एवं चार दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में जुआ एक्ट के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 जुलाई 2026 को गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबा के परछी में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 8 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, 50,900 रुपये नगद, एक चारपहिया वाहन और चार दोपहिया वाहन जब्त किए गए। कुल जब्त मशरुका की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
प्रेम सिंह (38),निवासी केदारपुर, अंबिकापुर
. शंकर मिस्त्री (32),निवासी भगवानपुर,गांधीनगर
दीपक पकरिया (43),निवासी खलिबा,गांधीनगर
खगेश राम (40),निवासी चठीरमा, गांधीनगर
कोमल सिंह (30),निवासी चठीरमा, गांधीनगर
गोपाल भद (25),निवासी संजयनगर आमापारा,जयनगर
योगेंद्र प्रसाद (32),निवासी चठीरमा,गांधीनगर
कार्तिक दास (42),निवासी चठीरमा,गांधीनगर
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur