Breaking News

कुसमी@दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख का माल बरामद

Share


कुसमी,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना पुलिस ने लगातार हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक तथा उसके सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी, सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। दोनों को गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पहली घटना 19-20 जून 2026 की रात की है, जब तिवारी कॉलोनी कुसमी निवासी तसिया एक्का के किराए के मकान की खिड़की की जाली उखाड़कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने घर के भीतर रखी स्कूटी की चाबी निकालकर बाउंड्री के अंदर खड़ी टीवीएस जुपिटर (ष्टत्र 14 रूक्त 0463) चोरी कर ली। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बाद 1-2 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात वार्ड क्रमांक 4, जशपुर रोड कुसमी निवासी चंदन गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, एप्पल मोबाइल तथा घर के बाहर खड़ी टीवीएस जुपिटर स्कूटी चोरी कर ली। लगातार हुई दो चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुसमी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक और चोरी का सामान छिपाने में सहयोग करने वाले सुरेंद्र नगेशिया को अंबिकापुर से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों मामलों में चोरी गई दो स्कूटी, सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 25 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply