Breaking News

खड़गवां@ खड़गवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Share

गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बीएनएस की कई गंभीर धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला, विवेचना जारी
खड़गवां 09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
खड़गवां थाना पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64, 332(बी), 296, 351(2), 115(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए खड़गवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, आवश्यक पूछताछ एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की विवेचना अभी जारी है, जांच के दौरान यदि अन्य तथ्य या साक्ष्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी, पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, खड़गवां पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को गंभीर मामलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply