Breaking News

कोरिया@ पुलिस परिवार की बेटी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे पुलिसकर्मी

Share

पूर्व विधायक गुलाब कमरो बोले…एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं,आखिर क्यों?
पूजा पैकरा प्रकरण में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
-संवाददाता-
कोरिया,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
कोरिया जिले की आदिवासी छात्रा आत्महत्या से जुड़े मामले में न्याय की मांग अब और तेज हो गई है,गुरुवार को पीडि़त छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस परिवार स्वयं सड़कों पर उतर आया,बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग की, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है, उनका कहना है कि यदि कानून के अनुसार अपराध दर्ज हो चुका है,तो कार्रवाई में अनावश्यक देरी क्यों हो रही है।
पुलिस परिवार ने जताई नाराजगी- प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि न्याय में देरी से आम जनता का कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है,उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाया जाए, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटियों की सुरक्षा और न्याय से जुड़ा विषय है,इसलिए दोषियों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
निष्पक्ष जांच की मांग-प्रदर्शन के दौरान पुलिस परिवार एवं स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में मांग की कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए,सभी तथ्यों को सामने लाया जाए तथा कानून के अनुसार दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने उठाए सवाल…
प्रदर्शन के दौरान पहुंचे पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने पीडि़त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,तब भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद गंभीर विषय है,उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की,गुलाब कमरो ने कहा कि यदि समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मी का अपना परिवार ही न्याय के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाए, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत है,उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति आम नागरिकों के मन में भी सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल पैदा करती है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply