Breaking News

अम्बिकापुर@माता नाथल देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए समिति गठित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। ग्राम बेनीपुर, पंचायत रनपुर खुर्द स्थित प्राचीन आस्था केंद्र माता नाथल देवी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य निर्माण के लिए माता नाथल देवी मंदिर निर्माण एवं जीर्णोद्धार समिति का गठन किया गया है। समिति के संरक्षक जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया एवं जितेंद्र सिंह (सोनपुर), अध्यक्ष गौटिया अर्जुन पटेल, उपाध्यक्ष सतीष यादव तथा सचिव हरिशंकर बनाए गए हैं। अध्यक्ष गौटिया अर्जुन पटेल ने बताया कि माता नाथल देवी मंदिर क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। परंपरा के अनुसार चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में माँ महामाया की पूजा-अर्चना माता नाथल देवी स्थल से चुनरी प्रस्थान होने के बाद ही पूर्ण मानी जाती है। मंदिर में आज भी बैगा परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है और बैगा गुनिया के मंत्रोच्चार में माता नाथल देवी का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के विकास के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे एक व्यवस्थित एवं भव्य धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। समिति में ननका बैगा, पंडा ललन प्रसाद, चंदर यादव, सुखलाल रजवाड़े, राजू यादव, भदर यादव, डिलेश्वर पैकरा, ललित रजवाड़े, नंदकेश्वर रजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों को सदस्य बनाया गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से मंदिर निर्माण एवं संरक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply