Breaking News

कोरिया@ 120 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ा फैसला,दो आरोपियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास,1.50 लाख का अर्थदंड

Share


एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष न्यायालय बैकुंठपुर का फैसला,नशे के खिलाफ सख्त संदेश
कोरिया,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)
। कोरिया जिले के विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट) बैकुंठपुर ने नशीले कफ सिरप की तस्करी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास एवं प्रत्येक पर 1 लाख 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है, न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी समाज,विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है और ऐसे मामलों में कठोर दंड आवश्यक है,प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माननीय विशेष न्यायाधीश आशीष पाठक ने विशेष आपराधिक प्रकरण क्रमांक 06/2025 में यह फैसला सुनाया।
120 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ पकड़े गए थे आरोपी
अभियोजन के अनुसार,21 नवंबर 2024 को थाना जनकपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनवर अली उर्फ पप्पू खान एवं अजय सिंह बघेल मध्यप्रदेश के ग्राम दरदी, जिला सीधी से जनकपुर की ओर 120 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बिक्री के उद्देश्य से लेकर आ रहे हैं,सूचना के आधार पर जनकपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित मौके पर गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया। इसके बाद थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 277/2024 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
न्यायालय ने माना दोषी…
सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के अपराध में दोषसिद्ध पाया,न्यायालय ने दोनों आरोपियों को,10-10 वर्ष का कठोर कारावास, प्रत्येक पर 1,50,000 का अर्थदंड की सजा सुनाई।
नशा तस्करों के लिए सख्त संदेश…
इस निर्णय को नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है,न्यायालय का यह फैसला दर्शाता है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा, वहीं पुलिस एवं अभियोजन की प्रभावी कार्रवाई के चलते इस मामले में दोषसिद्धि सुनिश्चित हो सकी,यह निर्णय जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है तथा युवाओं को नशे से बचाने के लिए कानून की सख्ती का स्पष्ट संकेत भी देता है।
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता…
निर्णय में यह भी उल्लेख किया गया कि किशोरों एवं युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति सामाजिक बुराइयों को जन्म देती है तथा अनेक परिवारों को बर्बादी की ओर धकेलती है, ऐसे में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई समाजहित में आवश्यक है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply