Breaking News

बैकुंठपुर/कोरिया @ देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले संवर्त कुमार ‘रूप’

Share

मुख्यमंत्री ने उपहार स्वरूप पहाड़ी किसान महिलाओं द्वारा निर्मित हिमालय उत्पाद किया भेंट
सीएम ने देवभूमि व छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीच परस्पर संवाद व कार्य की बात कही…
मेरा बचपन मध्यप्रांत में बीताः मुख्यमंत्री
-संवाददाता-
बैकुंठपुर/कोरिया,08 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
मेरा बचपन मध्यप्रांत में गुजरा है, मैंने वहां अध्ययन किया है इसलिए मेरा जुड़ाव सदैव छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश से व्यक्तिगत रूप से रहा है।उक्त विचार देवभूमि उत्तराखंड के राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया। आपको बता दें कोरिया जिला बैकुंठपुर सहित संपूर्ण सरगुजा संभाग के लिए गौरव का विषय है कि जिले के होनहार कलमकार,वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी साहित्यकार,समाजसेवक,केंद्रीय उपाध्यक्ष जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार रूप ने देवभूमि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात और संवाद किया,इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड के आध्यात्मिक वातावरण पर्यटन सभ्यता संस्कृति सांस्कृतिक विरासत ऐतिहासिक धरोहर प्रशासनिक व्यवस्था प्रवासीय व्यवस्था आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वे देवभूमि के सभी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत विश्व के मानचित्र में उकेरना चाहते हैं उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश व मध्यप्रांत की यादो के लिए कहा कि उनका बचपन मध्य क्षेत्र में बीता है सीएम ने देवभूमि व छत्तीसगढ़ के बीच परस्पर संवाद व कार्य की बात कही।
उन्होंने आगामी कुंभ हरिद्वार में छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता सहित श्री रूप को विशेष तौर पर आमंत्रित किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री रूप को पहाड़ी किसान महिलाओं द्वारा निर्मित हाउस आफ हिमालय उत्पाद एवं हिमालय साल भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@गंगापुर के पास भीषण सड़क हादसा बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Share लटोरी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,एक युवक को दूर तक घसीटता ले …

Leave a Reply