Breaking News

मनेन्द्रगढ़ @ आंबा. कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने समय पर मानदेय की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी : गुलाब कमरो
-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़,08 जुलाई 2026 (घटती-घटना)
। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ,छत्तीसगढ़ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एमसीबी जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया,ज्ञापन में समय पर मानदेय भुगतान,लंबित मानदेय एवं गरम भोजन मद की राशि का शीघ्र भुगतान तथा प्रत्येक माह निर्धारित समय सीमा के भीतर मानदेय जारी किए जाने की मांग की गई। संघ ने ज्ञापन में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्यांश 5,500 एवं केन्द्रांश 4,500 सहित कुल 10,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता है। उनका कहना है कि राशि जिला स्तर पर उपलब्ध होने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं होने से कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में मई एवं जून 2026 का मानदेय लंबित है, इसके अलावा मार्च 2026 से जून 2026 तक गरम भोजन मद की राशि का भी भुगतान नहीं किया गया है, संघ का कहना है कि अल्प मानदेय में एक ओर आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन एवं बच्चों के लिए व्यवस्थाएं करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर समय पर भुगतान नहीं होने से परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो रहा है, संघ ने कलेक्टर से मांग की है कि प्रत्येक माह का मानदेय 1 से 5 तारीख के बीच नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए तथा सभी लंबित देयकों का तत्काल भुगतान कराया जाए, साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर लंबित भुगतान नहीं किया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी, जिसकी जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग की होगी,समर्थन में ट्रेड यूनियन कौंसिल छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रत्येक माह समय पर मानदेय मिले, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@गंगापुर के पास भीषण सड़क हादसा बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Share लटोरी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,एक युवक को दूर तक घसीटता ले …

Leave a Reply