Breaking News

अम्बिकापुर@पेट्रोल भराने के दौरान चंद सेकेंड में पार हुई स्कूटी

Share


भुगतान करने गया युवक, लौटकर देखा तो वाहन गायब; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के व्यस्ततम खरसिया नाका स्थित भरत पेट्रोल पंप के पास से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब स्कूटी चालक पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान करने गया था। वापस लौटने पर उसकी स्कूटी मौके से गायब थी। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवजीवन अस्पताल में कार्यरत फुलसुंदरी खलखो ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र 27 जून की सुबह करीब 5.30 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईजी 9514 से भरत पेट्रोल पंप पेट्रोल भरवाने गया था। पेट्रोल भरवाने के बाद उसने स्कूटी को पंप के किनारे खड़ा किया और भुगतान करने चला गया। कुछ ही देर बाद वापस आया तो स्कूटी वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने और लोगों से पूछताछ के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। बाद में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply