Breaking News

अम्बिकापुर@फांसी लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत

Share


मानसिक बीमारी से था पीडि़त,तीन दिन तक चला इलाज
-संवाददाता-

अम्बिकापुर,06 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के धंधापुर गांव में फांसी लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 23 वर्षीय दीपचंद उइके मानसिक बीमारी से पीडि़त था और उसका इलाज चल रहा था। 2 जुलाई को उसने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे पहले रेवतपुर अस्पताल और फिर अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल लेकर पहुंचे। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद 5 जुलाई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply