..
निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। पंचतत्व में विलीन हुई तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति की संस्थापिका श्रीमती गंगा देवी सिंह देव। तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति की संस्थापिका श्रीमती गंगा देवी सिंह देव का लंबी बीमारी उपरांत दुखद निधन हो गया। उनकी स्मृति में शहर के होटल वीरेंद्र प्रभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्रीमती लतिका सिंह के साथ समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मिलकर अपने संस्थापिका एवं मार्गदर्शिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में तेजस्विनी क्षत्रिय महिला समिति के संरक्षक अनिल सिंह बठर के साथ सरगुजा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सहित अन्य गण मान्य पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने भी उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय गंगा देवी सिंह देव जी के परिवार से उनके दामाद रविंद्र सिंह तोमर, भतीजे योगेश सिंह, नवासी श्रीमती देवयानी देव एवं उनके पति स्वर्ण गंगा सिंह देव ने भी उपस्थित होकर आत्मा को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर से संस्थापिका के साथ बीते पलों को साझा किया। सदस्यों ने जिन्हें कभी भुलाए नहीं भूल सकते उनकी यादों को साझा किया। सदस्यों ने मिलकर शपथ लिया कि अपनी संस्थापिका के द्वारा समिति के लिए देखे उनके सपनों को उनकी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसी के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया। प्रार्थना किया गया कि मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुख होता है हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur