Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 85

बलरामपुर@बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,2 युवकों की मौत,2 गंभीर

Share


वाड्रफनगर के चुरैला नाला के पास दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद दोनों बाइकों में लगी आग

बलरामपुर,06 जुलाई 2026। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बलंगी रोड स्थित चुरैला नाला के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुनाथनगर निवासी रामसकल और 26 वर्षीय पवन कुमार बाइक से बलंगी-वाड्रफनगर मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दो युवकों को तत्काल वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टक्कर के बाद दोनों बाइकों में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। प्रारंभिक आशंका है कि टक्कर के कारण हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिससे देखते ही देखते दोनों बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर-एसपी सख्त

Share अतिक्रमण और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाईबलरामपुर,06 जुलाई 2026(घटती-घटना)। जिले में लगातार …

Leave a Reply