-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। राजपुर थाना क्षेत्र में सडक हादसे में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लाऊ निवासी तीजो एक्का (60) को 3 जुलाई की शाम गांव में एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल,अंबिकापुर लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur