Breaking News

बैकुंठपुर@ छात्र शक्ति को मिला नया नेतृत्व,नारी शक्ति को सशक्त प्रतिनिधित्व,अभाविप बैकुंठपुर की नई नगर कार्यकारिणी घोषित

Share


-संवाददाता-
बैकुंठपुर,04 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई बैकुंठपुर की सत्र 2026-27 की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक बलवीर पुषाम द्वारा की गई,इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजना,सदस्यता अभियान,विद्यार्थी हितों तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई, नई कार्यकारिणी में छात्र शक्ति के साथ नारी शक्ति को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन ने समावेशी नेतृत्व का संदेश दिया।
घोषित कार्यकारिणी में आयुषी साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया, वहीं आकांक्षा सिंह, विजय राजवाड़े,सिद्धार्थ साहू एवं लोकनाथ सिंह को नगर सहमंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा आरती सिंह को नगर एसएफएस प्रमुख,पवन चक्रधारी को एसएफडी प्रमुख, अर्चना विश्वकर्मा को आरकेएम प्रमुख, सतेन्द्र सिंह को एनएसएस प्रमुख, अनूप कुजूर को सोशल मीडिया प्रमुख, तामेश्वर को महाविद्यालय प्रमुख,अमृता सिंह को विद्यालय प्रमुख,सुशील गुप्ता को कार्यालय मंत्री तथा ग्रेसी सिंह को तकनीकी शिक्षक प्रमुख का दायित्व दिया गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि कुमार, काजल एवं अंजलि को शामिल किया गया, जिला संयोजक बलवीर पुषाम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,जो छात्रहित,समाजहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संगठन को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, कार्यक्रम में विभाग संयोजक प्रदीप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंह,जिला विद्यार्थी विस्तारक अशोक यादव सहित नगर एवं जिला इकाई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी हितों की रक्षा,संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समर्पित भाव से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया,वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Share

Check Also

सूरजपुर@दैनिक घटती-घटना की खबर के बाद विभाग जागा, रपटा के अप्रोच रोड पर शुरू हुआ डब्ल्यूएमएम कार्य

Share लगातार प्रकाशित खबरों के बाद पहले बना रपटा,अब एप्रोच सड़क निर्माण की भी हुई …

Leave a Reply