नई दिल्ली,03 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा को दूर से ही रोकने वाले दो चीनी मोबाइल ऐप्स पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इन दोनों ऐप्स को ऐप स्टोर से तुरंत हटाने का सख्त आदेश दे दिया है। इन खतरनाक ऐप्स के नाम बैट-बीएमएस हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें इन दोनों ऐप्स की गड़बड़ी के बारे में पता चला, तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया गया। सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने साफ कहा कि किसी भी ऐप स्टोर को अपने प्लेटफॉर्म पर ऐप्स को जगह देने से पहले पूरी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
साइबर सिक्योरिटी समिट में हुई बड़ी कार्रवाई की पुष्टि : इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से कार्रवाई की पुष्टि खुद सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन ने की है। उन्होंने एक बड़े साइबर सुरक्षा सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि यह खबर बिल्कुल सच है। सरकार को इन दोनों ऐप्स की संदिग्ध हरकतों के बारे में पता चला था,जिसके बाद कल ही इन दोनों ऐप्स को पूरी तरह से प्रतिबंधित करके ऐप स्टोर से हटवा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस गंभीर विषय को ऐप स्टोर संचालकों के सामने भी उठाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में भारत के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध न रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur