Breaking News

बलरामपुर@ गुमशुदा बालक के परिजनों की तलाश

Share

30 दिन में मांगे गए दावा-आपत्ति
चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सुलसुली से किया था बरामद
बलरामपुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई ने गुमशुदा बालक दिनेश के संबंध में आम नागरिकों से 30 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है। विभाग के अनुसार 25 जून 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना त्रिकुंडा क्षेत्र के सुलसुली से बालक को बरामद किया गया था। बालक ने अपने माता-पिता के नाम सूरज और चांदनी तथा गांव का नाम डेरा बताया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसे लगभग एक माह पहले रायबरेली से अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन में एक परिवार को लावारिस अवस्था में मिला था। बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद फिलहाल जशपुर स्थित दत्तक ग्रहण एजेंसी में संरक्षण एवं देखरेख के लिए रखा गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह अपना दावा प्रस्तुत करना चाहता हो, तो वह 30 दिनों के भीतर जिला बाल संरक्षण इकाई, बलरामपुर-रामानुजगंज में संपर्क कर सकता है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply