तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता,आरोपी से चोरी की हुंडई आई20 कार व अन्य सामग्री जब्त
-संवाददाता-
सूरजपुर,01 जुलाई 2026(घटती-घटना)। थाना प्रतापपुर पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी गई हुंडई आई 20 कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कार के साथ प्रकरण से संबंधित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं, मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मानी निवासी समीउल्लाह ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 जून 2026 की रात करीब 9 बजे वह प्रतापपुर बाजार स्थित अपने मोटर साइकिल गैराज को बंद कर रहे थे,इस दौरान उन्होंने अपनी हुंडई आई20 कार (क्रमांक ष्टत्र09छ्व-8413) की चाबी तलाश की,लेकिन चाबी नहीं मिलने पर कार को गैराज के बाहर खड़ा छोड़कर घर चले गए। अगले दिन सुबह लगभग 9 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो दुकान के सामने खड़ी कार गायब थी, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार चोरी कर ली गई थी। चोरी गई कार की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई, प्रार्थी की शिकायत पर थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 182/2026 के तहत धारा 303(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गई कार की बरामदगी के निर्देश दिए, इसके बाद थाना प्रतापपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महताब अंसारी (30 वर्ष),पिता जलालुद्दीन, निवासी गोपालपुर, थाना राजपुर,जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की,पूछताछ में आरोपी से मिली जानकारी (मेमोरेंडम) के आधार पर चोरी गई हुंडई आई20 कार तथा प्रकरण से संबंधित अन्य सामग्री बरामद कर ली गई,पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को 1 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की,थाना प्रतापपुर पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी के मामले का शीघ्र खुलासा हुआ है, जिससे क्षेत्र के वाहन मालिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur