Breaking News

राजपुर@राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पशु तस्करी मामले में दो और फरार आरोपी गिरफ्तार,अब तक 4 आरोपी जेल भेजे गए

Share

12 नग भैंस,पिकअप वाहन और ब्रेजा कार जब्त
-संवाददाता-
राजपुर,01 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन,ब्रेजा कार सहित 12 नग भैंसों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में पशु तस्करी एवं अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस को पशु तस्करी प्रकरण में सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार दिनांक 11.06.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप वाहन क्रमांक क्क-65 क्तभ्-1375 में भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरकर वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम गोपालपुर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में 12 नग भैंस अमानवीय एवं क्रूरतापूर्ण तरीके से परिवहन करते पाए गए। मौके से पुलिस ने वाहन चालक अशोक गिरी को गिरफ्तार किया था, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए थे।
प्रकरण में एक पिकअप वाहन, ब्रेजा कार एवं 12 नग भैंसों को जब्त कर ग्राम बासेन स्थित गौशाला में सुरक्षित रखा गया है। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी सलमान उर्फ सहजाद आलम को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इसी क्रम में पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों अभिमन्यु गिरी पिता दिलीप गिरी (23 वर्ष) एवं निखिल गिरी पिता जोगेंद्र गिरी (26 वर्ष) दोनों निवासी थाना चकिया, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) को 01.07.2026 को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेएनएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें 03.07.2026 तक न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2026 में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एएसआई अशोक तिर्की, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रतीक नेताम, दयाराम वट्टी, आरक्षक रुपेश गुप्ता एवं सैनिक शैलेंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्चद्धशह्लश-13


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रतापपुर पुलिस ने 6 लाख की चोरी गई कार बरामद कर आरोपी को दबोचा

Share तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता,आरोपी से चोरी की हुंडई आई20 …

Leave a Reply