Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई…रेत,मुरूम और गिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन में सात वाहन जब्त,नियमों के तहत होगी कार्रवाई

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अलग-अलग शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर विभाग ने अभियान चलाकर रेत,मुरूम और गिट्टी के अवैध कारोबार में संलिप्त सात वाहनों को जब्त किया है। विभाग ने सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर यह कार्रवाई की गई।
लुचकी घाट में जेसीबी और ट्रैक्टर पकड़े गए : जिला खनिज अधिकारी के अनुसार 28 जून को अंबिकापुर तहसील के लुचकी घाट में अवैध रूप से मिट्टी-मुरूम का उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जब्त वाहनों में जेसीबी क्रमांक सीजी 15 डीएम 7967 और ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 एई 2137 शामिल हैं। दोनों वाहनों के मालिक इस्लाम खान बताए गए हैं। जब्त वाहनों को खनिज कलेक्टर परिसर में रखा गया है।
उदयपुर में रेत परिवहन करते टीपर जब्त : इसी तरह 29 जून को उदयपुर तहसील के ग्राम केशगवां में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते एक टीपर वाहन पकड़ा गया। वाहन क्रमांक सीजी 15 ईजे 4504 के मालिक राजा यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वाहन को उदयपुर थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
सीतापुर क्षेत्र में चार वाहनों पर कार्रवाई : सीतापुर क्षेत्र में भी खनिज विभाग ने चार वाहनों पर कार्रवाई की। इनमें रेत परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर और गिट्टी परिवहन में उपयोग किए जा रहे दो वाहन शामिल हैं। जब्त वाहनों में सीजी 13 बीडी 5155 और सीजी 13 बीडी 5157 शामिल हैं। सभी वाहनों को सीतापुर थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।
संशोधित नियमों के तहत लगेगा न्यूनतम 25 हजार रुपये शुल्क
खनिज विभाग ने बताया कि 22 जून 2026 से लागू संशोधित नियम 71(3) के अनुसार अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में न्यूनतम शमन शुल्क 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 2 हजार रुपये प्रति टन या निर्धारित न्यूनतम शुल्क, जो भी अधिक होगा, वह वसूल किया जाएगा। साथ ही संबंधित खनिज का बाजार मूल्य भी आरोपितों से वसूला जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रतापपुर पुलिस ने 6 लाख की चोरी गई कार बरामद कर आरोपी को दबोचा

Share तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता,आरोपी से चोरी की हुंडई आई20 …

Leave a Reply