Breaking News

कोरिया/सोनहत@ 13 दिन बाद भी आर्थिक सहायता नहीं

Share

  • आखिर इतनी बड़ी घटना में सरकारी राहत कहां है?
  • तीन लोगों की मौत,दो अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे… मुआवजे की घोषणा नहीं होने पर उठने लगे सवाल

-रवि सिंह-
कोरिया/सोनहत,30 जून 2026 (घटती-घटना)।
नौगई तिहरे हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर अब भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं,घटना को 13 दिन बीत चुके हैं और मृतकों का तेरहवीं संस्कार भी संपन्न हो चुका है,लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए किसी विशेष आर्थिक सहायता या मुआवजे की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है,यही कारण है कि अब पीडि़त परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बीच भी यह सवाल उठने लगा है कि इतनी बड़ी और जघन्य घटना में सरकारी राहत आखिर कहां है?
नौगई हत्याकांड को कोरिया जिले की सबसे गंभीर आपराधिक घटनाओं में से एक माना जा रहा है, आरोप है कि एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे तथा हरसंभव सहायता और न्याय का भरोसा दिलाया गया, इसके बावजूद अब तक आर्थिक सहायता के संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय सार्वजनिक नहीं होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है,पीडि़त परिवार का कहना है कि न्याय की लड़ाई अपनी जगह है,लेकिन परिवार के सामने आर्थिक संकट भी कम नहीं है,तीन कमाऊ सदस्यों की मृत्यु के बाद परिवार की आजीविका प्रभावित हुई है,वहीं दो घायलों के इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है,ऐसे में सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता की अपेक्षा स्वाभाविक है,स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं,सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर घटनाओं में शासन द्वारा कई बार तत्काल राहत राशि या मुआवजे की घोषणा की जाती रही है,ऐसे में नौगई जैसी जघन्य वारदात,जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा,उसमें अब तक राहत राशि की घोषणा नहीं होना कई सवाल खड़े करता है,अब चर्चा इस बात की है कि यदि शासन-प्रशासन लगातार यह कह रहा है कि वह पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है, तो उस सहयोग का स्वरूप केवल आश्वासन तक सीमित क्यों दिखाई दे रहा है? क्या मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए किसी विशेष सहायता पैकेज पर विचार किया जा रहा है? यदि हां,तो उसकी घोषणा कब होगी? और यदि नहीं,तो आखिर इतनी बड़ी घटना के बावजूद राहत राशि को लेकर अब तक निर्णय क्यों नहीं लिया गया? पीडि़त परिवार का कहना है कि उनकी पहली मांग निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की है,लेकिन इसके साथ-साथ सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी उतनी ही आवश्यक है,उनका मानना है कि न्यायिक प्रक्रिया लंबी हो सकती है,लेकिन तत्काल राहत परिवार को वर्तमान संकट से उबरने में मदद कर सकती है,इसलिए वे शासन से मांग कर रहे हैं कि मृतकों के आश्रितों तथा गंभीर रूप से घायलों के लिए शीघ्र आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की घोषणा की जाए, ताकि सरकार का संवेदनशील पक्ष भी सामने आ सके।


Share

Check Also

रघुनाथनगर/बलरामपुर@मामा के घर पढ़ाई करने आई नाबालिग लड़की लापता, सोनभद्र से बरामद,आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Share -संवाददाता-रघुनाथनगर/बलरामपुर,30 जून 202६ (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में मामा के घर …

Leave a Reply