Breaking News

सूरजपुर@ जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर 30 जून 2026 (घटती-घटना)।
जिले में संचालित पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई, इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया, निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ-साथ अभिभावकों से संवाद कर उन्हें पोलियो उन्मूलन अभियान के महत्व से अवगत कराया, उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना केवल स्वास्थ्य विभाग की नहीं,बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे, उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान में बच्चों को दवा पिलाना है, अभियान के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने घरों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे चिन्हांकन (मार्किंग) कार्य का भी निरीक्षण किया तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए, उन्होंने टीमों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी घर या पात्र बच्चा छूटने न पाए तथा सभी क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के साथ ही अभिभावकों को नियमित टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य एवं पोलियो उन्मूलन के संबंध में भी जागरूक किया। टीमों ने लोगों को बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा पल्स पोलियो अभियान के दौरान दवा लेने से वंचित रह गया हो, तो वे तत्काल अपने निकटतम स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर उसे पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से ही जिले को पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply