Breaking News

अम्बिकापुर@संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान आपातकाल के संघर्ष और बलिदान को किया याद

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 जून 2026 (घटती-घटना)। संविधान हत्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा संकल्प भवन भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी त्रिवेणी राम कश्यप,परमात्मा सिंह,विजय शंकर शुक्ला,श्रीमती देवेंद्र कौर, श्रीमती तारा देवी,किरण मिश्रा एवं श्रीमती मंजू सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंबिकापुर से दिल्ली तक सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 1975 में लागू आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और त्याग को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि आपातकाल के समय संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष के कारण ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिली। नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से सीख लेकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है। आपातकाल के दौरान कठिन परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वालों का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि संविधान हत्या दिवस केवल अतीत को याद करने का अवसर नहीं,बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया,जबकि जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी,डॉ. अम्बिकेश केशरी, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय,दिनेश साहू,मधु चौदाहा, नीरू मिस्त्री, अनिल अग्रवाल,चंद्रिका प्रसाद यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अंबिकापुर नगर निगम में 9 एल्डरमैन की नियुक्ति करताराम गुप्ता और संतोष दास सहित कई नाम शामिल

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,26 जून 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश …

Leave a Reply