Breaking News

अम्बिकापुर@हार के कारणों की होगी समीक्षा,दोषसिद्धि बढ़ाने डीआईजी-एसएसपी ने बुलाई अहम बैठक

Share


दोषमुक्ति के लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर डीआईजी-एसएसपी ने ली अभियोजन अधिकारियों की बैठक

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में पूर्व से लंबित दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा को लेकर साझा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अभियोजन अधिकारी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एवं लोक अभियोजकों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में डीआईजी एवं एसएसपी ने पूर्व के लंबित सेशन ट्रायल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दोषमुक्ति के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों की नियमानुसार समीक्षा कर रिपोर्ट जिला अभियोजन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक अग्रिम कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रकरणों में मौजूद कमियों और त्रुटियों को समय रहते दूर किया जाए, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तकनीकी कमी का लाभ आरोपियों को न मिल सके और दोषसिद्धि के मामलों में वृद्धि हो सके। बैठक में अभियोजन अधिकारियों के साथ प्रकरणों की गुणवत्ता सुधारने एवं प्रभावी पैरवी को लेकर भी चर्चा की गई। डीआईजी एवं एसएसपी के दिशा-निर्देशन में पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया गया। बैठक में उप निदेशक अभियोजन श्री राजेश खलखो, जिला अभियोजन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश केशरी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री अल्बर्ट टोप्पो, श्री नटराज पाण्डेय, लोक अभियोजक श्री गौरांगो सिंह, श्री नरेंद्र पाण्डेय (जीपी), श्री विवेक शुक्ला (एसजीपी), रीडर अमित पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply