Breaking News

अम्बिकापुर@ 29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव

Share


रामगढ़ प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल में भव्य महोत्सव का होगा आयोजन : मंत्री राजेश अग्रवाल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 जून 2026 (घटती-घटना)।
आषाढ़ माह के प्रथम दिवस पर 29 एवं 30 जून को विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन स्थल रामगढ़ में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की पूर्व तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री अजीत वसंत,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल,डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,अपर कलेक्टर श्री रामसिंह ठाकुर,एसडीएम श्री बनसिंह नेताम,श्री रामराज सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि,समिति के सदस्य,सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रामगढ़ महोत्सव के सफल आयोजन हेतु एजेंडावार चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों पर सुझाव दिए गए। महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए पार्किंग व्यवस्था, रामजानकी मंदिर परिसर में सीता बेंगरा गुफा से रामजानकी मंदिर तक सड़क के दोनों किनारों पर प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था,कार्यक्रमों का शेड्यूल,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल सजावट,राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, कवि सम्मेलन,विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply