Breaking News

अम्बिकापुर@ नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत विशेष विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 जून 202६ (घटती-घटना)।
नशामुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत आज समाज कल्याण विभाग द्वारा होली क्रॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय,अंबिकापुर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत अभियान की रूपरेखा,उद्देश्य तथा समाज में इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ,सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, स्टॉफ तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply