भाजपा सरगुजा ने बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित कर डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया याद
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जून 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा द्वारा जिला संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विश्वास के 12 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर रिंग रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों, संघर्ष और योगदान को याद किया। इसके बाद जिला संकल्प भवन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और देश की एकता-अखंडता के लिए किए गए संघर्षों पर अपने विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान’ की व्यवस्था का विरोध करते हुए राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश दिया। उनका जीवन हर राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी देश को दिशा प्रदान कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल राजनेता नहीं बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रचिंतक थे। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत की सांस्कृतिक पहचान और एकता को मजबूत करने का कार्य किया। उनका बलिदान देशवासियों को सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, डॉ. अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, मधु चौदाहा, विकास पांडेय, मनीष सिंह, जन्मेजय मिश्रा, श्वेता गुप्ता, मयंक जायसवाल, विकास वर्मा रिंकू, अनिल जायसवाल, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, अभिषेक सिंह देव, संजीव वर्मा, रविकांत उरांव, सरस्वती यादव, अभय साहू, सत्यम साहू, नलिनी पांडेय, बबली नेताम, भूपेन्द्र सिंह, अभिमन्यु श्रीवास्तव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur