Breaking News

अम्बिकापुर@ ड्राइवर महासंघ ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Share


बीमा, पेंशन, रोजगार, सुरक्षा और चालक कल्याण योजनाओं की मांग
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जून 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ, जिला सरगुजा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने चालक वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन, रोजगार, सडक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में चालक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 20 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायल होने पर 10 लाख रुपए बीमा सहायता देने, सडक सुरक्षा के लिए प्रभावी अभियान चलाने, चालक सुरक्षा कानून बनाने और चालक को श्रमिक श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई है। इसके अलावा 55 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन, परिवहन विभाग में विश्राम गृह, चालक आवास योजना, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था तथा स्थानीय उद्योगों में प्रदेश के चालकों को 70 प्रतिशत प्राथमिकता देने की मांग भी रखी गई है। महासंघ ने प्रत्येक जिले में ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षित पार्किंग, रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा एक जुलाई को राष्ट्रीय चालक दिवस घोषित करने की भी मांग की है।
ज्ञापन में मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply