Breaking News

अम्बिकापुर@नीट (यूजी) 2026 प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न…जिले में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में 4,528 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 जून 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। अम्बिकापुर शहर में परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 5,212 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा में 4,528 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 86.88 प्रतिशत है। वहीं, 684 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे, जिनका प्रतिशत 13.12 रहा। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply