Breaking News

अम्बिकापुर@सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन,कैडेट्स एवं स्टाफ ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 जून 2026 (घटती-घटना)। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः 6ः00 बजे विद्यालय परिसर स्थित विक्रम बत्रा ब्लॉक के समक्ष सामूहिक योग सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कैडेट्स, शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों, पीटीआई स्टाफ, एनसीसी स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के प्रति जागरूक करना था। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता तथा आत्मिक संतुलन के महत्व को रेखांकित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य कर्नल रीमा सोबती ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग अपनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा,6 वाहन जब्त

Share सेंदूर नदी क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप,खनिज नियमों के तहत …

Leave a Reply