Breaking News

अम्बिकापुर@पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Share


जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,21 जून 2026 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट के नर्मदापुर में जनपद पंचायत मैनपाट के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट श्रीमती खुशबू शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शाही, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर सिंह पैकरा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री हेमंत लकड़ा, सीएससी श्री कमलेश सिंह, श्री विजय सिंह तथा मंडल संयोजक श्री जयप्रकाश नेती शामिल रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जमुना प्रसाद यादव ने उपस्थित होकर योग के महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी बताया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं नर्मदापुर के ग्रामीणों सहित 120 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ, निरोग एवं अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा,6 वाहन जब्त

Share सेंदूर नदी क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप,खनिज नियमों के तहत …

Leave a Reply