Breaking News

अम्बिकापुर@ प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

Share


शंकर घाट मंदिर परिसर और छठ घाट में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान,स्वच्छ भारत का लिया संकल्प
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 जून 2026 (घटती-घटना)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महामाया मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शंकर घाट स्थित मंदिर परिसर एवं छठ घाट में कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर श्रमदान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की उपस्थिति में आयोजित अभियान में भाजपा महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह शोलू एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह शोलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है। कार्यक्रम में जन्मेजय मिश्रा, संजीव वर्मा, निरंजन रॉय, प्रियंका चौबे, प्रिया सिंह, सरस्वती यादव, अविनाश मंडल, अभिषेक सिंह पिंटी, ऋषु अंबष्ट, ओंकारेश्वर सिंह, सौरभ मिश्रा, आदिया गौतम, मनीष सिंह, रोहित विश्वकर्मा, शिरीष भगत, एमान सिद्दीकी, अरुण तिवारी, अमन विश्वकर्मा, अंश प्रताप सिंह, प्रयाग कंसारी, प्रशांत पांडे, रोहित सोनी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधांशु चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply