Breaking News

सीतापुर@ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

Share


सीतापुर में भाजपा का जिलास्तरीय आयोजन, कार्यकर्ताओं से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान
-संवाददाता-
सीतापुर,20 जून 202६ (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘12 साल विश्वास के,विकास एवं जनकल्याण के अभियान’ के तहत शुक्रवार को एमएलए एजुकेशन सेंटर, सीतापुर में विकसित भारत संकल्प जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष रामकिसून सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह, अनिल अग्रवाल, अंबिकेश केसरी, रज्जू राम, अशोक गुप्ता, अनिल निराला, बिंदेश्वरी लाल पैंकरा, वैभव सिंह, मधुसूदन शुक्ला, जन्मेजय मिश्रा सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके लंबे संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण के लिए अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply