Breaking News

अम्बिकापुर@ भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने लगाया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर

Share


हितग्राहियों को दिया कानूनी परामर्श, आवेदन तैयार कर उपलब्ध कराई सहायता
अम्बिकापुर,20 जून 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा विधि प्रकोष्ठ द्वारा संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे हितग्राहियों को अधिवक्ताओं द्वारा कानूनी परामर्श दिया गया तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन तैयार कर सहायता उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सरल एवं सुलभ कानूनी सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़े हितग्राहियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, दिनेश शुक्ला, अजय सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधि प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ, अधिवक्ता श्यामलाल गुप्ता, अधिवक्ता अरविंद कन्नौजिया, जिला संयोजक अधिवक्ता जन्मेजय पांडेय, अधिवक्ता आशा जायसवाल, अमरेंद्र गुप्ता, विवेक पांडेय, नीलम केशरवानी, ललिता चौधरी, साक्षी सिंह, ज्योति मंडल, उदयप्रकाश सिन्हा, जयप्रकाश यादव एवं निशांत सिन्हा मौजूद रहे। विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को न्याय प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply