Breaking News

अम्बिकापुर@प्रयास स्कूल के छात्र सड़क पर उतरे व्यवस्थाओं के खिलाफ खोला मोर्चा

Share

  • शिक्षकों की कमी,खराब भोजन और मूलभूत सुविधाओं में
  • अनियमितता का आरोप,पैदल मार्च कर कलेक्टर से लगाई गुहार


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 जून 2026 (घटती-घटना)। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं से असंतुष्ट छात्रों का गुस्सा शनिवार को सडक पर दिखाई दिया। सैकड़ों छात्र विद्यालय से करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुरूप शिक्षकों की व्यवस्था नहीं है। कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लगने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि बेहतर परिणाम देने वाले संस्थान में इस तरह की लापरवाही उनके भविष्य पर असर डाल रही है। छात्रों ने भोजन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अधिकारियों के निरीक्षण के समय गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा जाता है, जबकि सामान्य दिनों में खराब भोजन और कीड़े लगे चावल दिए जाते हैं।
छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बाल कटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं में भी अनियमितता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नियमित रूप से सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं, जबकि संबंधित मद में खर्च दिखाया जा रहा है। छात्रों की शिकायत के बाद आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला ने उनसे चर्चा की और सभी बिंदुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना

Share यातायात पुलिस की कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय ने लगाया अर्थदंड-संवाददाता-अम्बिकापुर,20 …

Leave a Reply