Breaking News

अंबिकापुर@अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Share


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता प्रस्तावित है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, विद्युत एवं ध्वनि व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। साथ ही प्रतिभागियों के लिए पर्याप्त संख्या में योग मैट की उपलब्धता एवं उनकी सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी प्रतिभागी सहज एवं व्यवस्थित रूप से योगाभ्यास कर सकें।
कलेक्टर ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात का सुचारु संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Share -संवाददाता-अंबिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने शादी …

Leave a Reply