Breaking News

अम्बिकापुर@शिक्षित बेटियां ही विकसित राष्ट्र की नींव : राजेश अग्रवाल

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जून 2026 (घटती-घटना)। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित बेटियां आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। वे गुरुवार को उदयपुर विकासखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झिरमिटी में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर एवं अध्ययन सामग्री भेंट कर स्वागत किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा बेटियों को सशक्त बनाती है और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिका शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। कस्तूरबा विद्यालय जैसी संस्थाएं ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की बेटियों के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं।
कार्यक्रम में मंत्री ने विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते

Share सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोपन्यायालय से लौट रहे थे …

Leave a Reply