Breaking News

अम्बिकापुर@स्व.कलावती देवी की स्मृति में ऑल इंडिया मैराथन 20 जून को

Share


पुरूष वर्ग के लिए 51 व महिला वर्ग के लिए 31 हजार प्रथम पुरस्कार
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 जून 2026 (घटती-घटना)। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में स्व. कलावती देवी की स्मृति में ऑल इंडिया मैराथन का आयोजन 20 जून को सुबह साढ़े पांच बजे से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल प्रेमियों और धावकों के लिए एक बड़ा अवसर है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष या इससे अधिक आयु के युवक, युवती, किशोर हिस्सा ले रहे हैं। मैराथन का शुभारंभ और समापन स्थल गांधी स्टेडिम से होगा। निःशुल्क पंजीयन के चलते प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में महिला, पुरूष प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन कराया गया है। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग- अलग पुरस्कार राशि रखी गई है। पुरुषों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रूपए और तृतीय 11 हजार रूपए रखा गया है। महिलाओं की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रूपए, तृतीय 15 हजार रूपए और चतुर्थ पुरस्कार पांच हजार रूपए निर्धारित है। प्रतियोगिता में चौथे से दसवें और ग्यारहवें से बीसवां स्थान हासिल करने वाले धावकों के लिए भी इनाम रखी गई है, जिसमें पुरूष व महिला वर्ग दोनों के लिए चौथे से दसवां स्थान पर 2100-2100 रूपए, ग्यारहवें से बीसवें स्थान के लिए 1100-1100 रूपए का पुरस्कार व शील्ड दिया जाएगा। पंजीयन 18 जून तक होगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते

Share सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोपन्यायालय से लौट रहे थे …

Leave a Reply