Breaking News

अम्बिकापुर@इंडिया टुडे टूरिज्म समिट में छत्तीसगढ़ को मिला ‘कल्चरल टूरिज्म विनर’ अवॉर्ड

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 जून 2026 (घटती-घटना)। गोवा में आयोजित इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को ‘कल्चरल टूरिज्म विनर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रहण किया। समिट में आयोजित पैनल चर्चा ‘हिडन इंडियाः उभरते पर्यटन गंतव्य किस प्रकार घरेलू पर्यटन विकास को गति दे रहे हैं’ में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा, सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं और नवाचारों पर अपने विचार रखे। सरकार ने इस सम्मान को राज्य की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं, लोक कला और पर्यटन विकास के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान बताया है। हालांकि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि पुरस्कार के साथ-साथ प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की चुनौती भी बनी हुई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply