-संवाददाता-
बलरामपुर,15 जून 2026 I घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के डबरा चौकी अंतर्गत सोय हुए व्यक्ति की भूमि विवाद को लेकर आरोपी संजय कुमार रवि पिता स्व. राधेश्याम रवि उम्र 32 वर्षनिवासी ग्राम लिलौटी चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर-रामानुजगंज. नन्दकेश्वर रवि पिता स्व. ईश्वर दयाल रवि उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम लिलौटी चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के द्वारा कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर घटना को अंजाम को दिया था पुलिस ने दोनों आरोपीयों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। जानकारी के अनुसार प्रार्थी जीवन लाल पिता स्व. दिलबर उम्र 40 वर्ष साकिन लिलौटी (स्कूल पारा) चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर द्वारा चौकी डबरा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता जी लोग 03 भाई क्रमशः पूरन, दिलबर व नन्दकेश्वर हैं। संजय रवि पूरन का नाती है। इसका चाचा नन्दकेश्वर और संजय रवि इनके जमीन हिस्सा बंटवारा से असंतुष्ट है आरोपीयों को लगता था कि मृतक दिलबर अपने हिस्से में ज्यादा जमीन रखा है। दिनांक 13.06.2026 को शाम 07ः00 बजे प्रार्थी का पिता खाना खाकर अपने प्रधान मंत्री आवास में अकेले सो रहा था। जिसका दोनों तरफ का दरवाजा खुला है। जमीन हिस्सा बंटवारा से असंतुष्ठ होने के कारण संजय और नन्दकेश्वर षडयंत्र रचकर संजय रवि ने इसके पिता दिलबर के कान, गर्दन, बांया हाथ के ऊंगली पर टांगी से मार कर हत्या कर दिया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया लेकर। विवेचना के दौरान प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपीयों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दोनो आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur