वाड्रफनगर 15 जून 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर 3 युवकों ने पहले तो एक युवती को रोक लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे. इस बीच साथ में मौजूद उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उसे बंधक बना दिया और उसके सामने से तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दु्ष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीडि़त युवती अपने फुफेरे भाई के साथ बुआ के घर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों के उसके भाई के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. वहीं, सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई कर रही है. वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, रविवार (14 जून, 2026) को दोपहर के दौरा युवती अपने फुफेरे भाई के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी. यात्रा के क्रम में वाड्राफनगर बस स्टैंड के पास दोनों बस से उतरे. यहां से पैदल का रास्ता था. ऐसे में वह अपनी फुआ के घर जाने के लिए पैदल ही चलने लगे. रास्ते में जंगलनुमा क्षेत्र है. यहां से गुजरने के दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे. इसके बाद युवती के साथ जबरन अनाचार करने लगे. साथ मौजूद भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद उसके सामने ही आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया.
भाई ने भागकर पुलिस को दी जानकारी
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना अंजाम देने के दौरान पीडि़ता का फुफेरा भाई किसी तरह वहां से भाग निकला और वाड्राफनगर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा. यहां पर उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए. और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur