Breaking News

अम्बिकापुर@जुआ खेलते 12 पकड़ाए,6 हजार 720 रुपए जब्त

Share


संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जून 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस जुआ खेलते 12 जुआरियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। 13 जून को कोतवाली पुलिस के मुखबिर से जानकारी मिली की नमनाकला स्थित गुडलक गैरेज के पीछे सार्वजनिक स्थल पर बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने जुआडिय़ों के फड़ से 52 पत्ती ताश व 6 हजार 720 रुपए जब्त किया है। मौके से अनिल कश्यप निवासी गंगापुर,रमेश सेमरिया निवासी परसोड़ीखुर्द, सहाबुद्वीन निवासी नमनाकला,संतोष कुमार निवासी नमनाकला,अनुज जायसवाल निवासी घुटरापारा,पवन साहनी निवासी नमनाकला,असीम तिर्की निवासी मुक्तिपारा,विरेन्द्र एक्का निवासी दर्रीपारा,मनोज सोनकर निवासी नमनाकला,दीपक सोनकर निवासी खटीकपारा,सद्दाम हुसैन निवासी पानी टंकी के पास नमनाकला व नागेन्द्र सोनकर,कार्मेल स्कूल के गेट के पास नमनाकला के खिलाफ पुलिस ने धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply