Breaking News

मनेंद्रगढ़ @मेडिकल कॉलेज मान्यता विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले…‘कांग्रेस ज्यादा खुश न हो,मैच अभी बाकी है’

Share


-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,14 जून 2026 (घटती-घटना)।
नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच नए मेडिकल कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने की खबर के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है, एमसीबी कलेक्ट्रेट में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर अधिक उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि मैच अभी बाकी है और राज्य सरकार सभी कॉलेजों को मान्यता दिलाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास कर रही है, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मनेंद्रगढ़,दंतेवाड़ा,कवर्धा,कुनकुरी और जांजगीर-चांपा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का कार्य अंतिम चरण में है, सरकार का उद्देश्य इसी शैक्षणिक सत्र से इन कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करना है,इसी उद्देश्य से एनएमसी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
उन्होंने दावा किया कि मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्धारित लगभग 99 प्रतिशत मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन किया जा चुका है,जिन बिंदुओं पर आपत्तियां आई हैं,उन्हें भी तेजी से पूरा किया जा रहा है,मंत्री ने कहा कि एनएमसी के निर्णय के विरुद्ध अपील करने का प्रावधान उपलब्ध है और राज्य सरकार जल्द ही अपील दायर करेगी,उन्हें विश्वास है कि सभी आवश्यक मापदंड पूरे होने के बाद कॉलेजों को मान्यता मिल जाएगी और इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो सकेगी,कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने के प्रयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा कि विपक्ष को पहले अपने कार्यकाल का मूल्यांकन करना चाहिए,उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने पांच वर्ष के शासनकाल में एक भी नया मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं कर सकी,जबकि वर्तमान सरकार एक साथ पांच मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की दिशा में काम कर रही है,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपनी उपलब्धियों पर भी नजर डालनी चाहिए,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, दवाओं में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों को भी स्वास्थ्य मंत्री ने खारिज करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक सोच का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है,मंत्री ने दोहराया कि एनएमसी की आपत्तियां प्रक्रिया का हिस्सा हैं और सरकार उनका समाधान कर जल्द ही सभी पांचों मेडिकल कॉलेजों को शुरू कराने के लिए आश्वस्त है,उन्होंने कहा मैच अभी खत्म नहीं हुआ है,हम मैदान में मजबूती से डटे हुए हैं और मेडिकल कॉलेज शुरू होकर रहेंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply