Breaking News

बलरामपुर@राष्ट्रीय राज्यमार्ग दलधोवा घाट में बस रोककर मारपीट व लूटपाट कर घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Share

  • घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन आरोपी के कब्जे से किया गया जप्त,पुलिस पार्टी की
  • नाकाबंदी से बचकर घटना को अंजाम देकर आरोपी बचकर फरार होने में सफल हो गए थे…

-संवाददाता-
बलरामपुर,13 जून 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय राज्यमार्ग में बस रोकर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 126(2), 309(6), 310(2), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस*के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल। जानकारी के अनुसार दिनांक 10/06/2026 को दलधोवा घाट में शिव मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग में मोती श्री बस को रोककर बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देकर आरोपियों के बोलेरो वाहन में फरार हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर बलरामपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 126(2), 309(6), 310(2), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना की सूचना प्राप्त होने के तत्काल बाद थाना बलरामपुर से लगे सभी सरहदी थानों में नाकाबंदी कर बोलेरो वाहन में भाग रहे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया किंतु आरोपीयों ने रात्रि और आसपास के जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफलता पाली थी जिसकी पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए श पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा तत्काल आरोपीयों की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिया गया था जिसके तारतम्य में थाना बलरामपुर से विशेष टीम गठित कर फरार आरोपीयों की लगातार पतासाजी जारी रही थी पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी जितेन्द्र गुप्ता पिता स्व. शिवकुमार गुप्ता उम्र 30 वर्ष साकिन भवानीपुर थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज को थाना पटना जिला एमसीबी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर पकड़कर थाना बलरामपुर लाया गया। उक्त आरोपी से घटना के संबंध में तकनीकी आधार पर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपीयों का पहचान बताया गया। तत्पश्चात घटना में संलिप्त अन्य आरोपी . प्रिंस कुमार दूबे पिता शशि भूषण दूबे उम्र 27 वर्ष निवासी तेतरडीह थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज,चंचलेश मंडल उर्फ बिट्टू पिता चंद्रशेखर मंडल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम धनगांव थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज, दिनेश कुमार उर्फ निरहुआ पिता राजेंद्र रवि उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवाडीह चौकी तातापानी थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर रामानुजगंज को अलग अलग जगह से हिरासत में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया। सभी आरोपीयों से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी जितेन्द्र गुप्ता के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए बोलेरो वाहन क्रमांक पी 64 एटी 6717 को जप्त किया गया । उक्त फरार आरोपीयों द्वारा अपराध गठित करने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 13/06/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज दाखिल करायी गई है।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर

Share … आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली …

Leave a Reply