Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कई थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,13 जून 2026 (घटती-घटना)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत सिंह ठाकुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा को थाना प्रभारी जयनगर, राजेन्द्र साहू को थाना प्रभारी रामानुजनगर तथा बृजेश सिन्हा को थाना प्रभारी भटगांव पदस्थ किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को शिकायत शाखा पुलिस कार्यालय सूरजपुर, गंगासाय पैकरा को चौकी प्रभारी सलका तथा सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा को थाना प्रेमनगर भेजा गया है। इसके अलावा अलग आदेश में उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी को रक्षित केंद्र सूरजपुर से चौकी प्रभारी खड़गवां पदस्थ किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर

Share … आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली …

Leave a Reply