Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा ने लगाया निःशुल्क विधिक सहायता शिविर,लोगों को मिला कानूनी मार्गदर्शन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जून 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, सरगुजा द्वारा शनिवार को संकल्प भवन,अम्बिकापुर में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों की विभिन्न कानूनी समस्याओं का निःशुल्क निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक विधिक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में मैनपाट के कमलेश्वरपुर निवासी अहिवरन दास एवं मटकू दास पारिवारिक बंटवारा संबंधी प्रकरण लेकर पहुंचे, जबकि राम उरांव अपने चार भाइयों के बीच भूमि विवाद के समाधान हेतु उपस्थित हुए। वहीं ग्राम भकुरा,तहसील अम्बिकापुर के बिजली उपभोक्ता लवांग साय अपनी पत्नी प्रभा विश्वकर्मा के साथ अत्यधिक बिजली बिल (38,660 रुपये) की समस्या के निराकरण के लिए शिविर में पहुंचे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने सभी प्रकरणों में निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई तथा आवश्यक आवेदन तैयार कर हितग्राहियों को प्रदान किए। कार्यक्रम अतिथि विद्याभूषण श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्यामलाल गुप्ता, संजीव कुमार सेठ,अरविन्द कन्नौजिया, उदयप्रकाश सिन्हा, आशा जायसवाल, विवेक पाण्डेय, धनंजय मिश्रा, अमरेन्द्र गुप्ता, ज्योति मंडल एवं विजया सिदार सहित कई अधिवक्ता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर

Share … आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली …

Leave a Reply