-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जून 2026 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के आदेशानुसार सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में पदस्थ नए प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से रूबरू होकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सरगुजा रेंज अंतर्गत जिला सरगुजा में 14, सूरजपुर में 15, बलरामपुर में 16, जशपुर में 13, एमसीबी में 12 तथा कोरिया जिले में 8 नए प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को मैदानी क्षेत्रों में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए पदस्थ किया गया है। बैठक में सरगुजा जिले के 14 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य जिलों के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल,सीएसपी राहुल बंसल तथा रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। वहीं अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिला मुख्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। आईजी झा ने प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त करने के साथ उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं की जानकारी ली।
उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली और पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अधिक से अधिक अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने कानून-व्यवस्था,अपराध विवेचना, साइबर अपराध, सीसीटीएनएस संचालन,बीट पुलिसिंग,संतरी ड्यूटी, यायालयीन कार्यवाही,मुलजिम पेशी,समन- वारंट तामिली, गुमशुदगी, मर्ग, महिला एवं बाल अपराध सहित पुलिस कार्यों के विभिन्न पहलुओं का गंभीरता से अध्ययन करने की सलाह दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur