Breaking News

रायपुर@पीएम आवास योजना की उपलब्धियों पर विजय शर्मा ने जताया आभार

Share


मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,बोले…टीएस सिंहदेव ने आवास के लिए छोड़ा था विभाग

रायपुर,13 जून 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों को लेकर उपमुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले किया गया ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ का वादा पूरा किया और लाखों गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार किया।
विजय शर्मा ने पत्र में पूर्व कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि उस समय प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए राशि आवंटित नहीं की गई, जिससे लाखों पात्र हितग्राही आवास से वंचित रह गए। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि तत्कालीन पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने गरीबों के आवास के लिए राशि उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए विभाग से इस्तीफा तक दे दिया था। डिप्टी सीएम ने लिखा कि भाजपा ने ‘मोर आवास-मोर अधिकार’ अभियान के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में गरीबों के आवास को मंजूरी दी जाएगी। सरकार बनने के बाद 14 दिसंबर 2023 को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 18.12 लाख से अधिक आवासों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
कई योजनाओं के तहत लाखों आवासों को मिली स्वीकृति : पत्र के मुताबिक सरकार ने अपूर्ण 2.46 लाख आवास, 2011 की स्थायी प्रतीक्षा सूची के 6.99 लाख आवास,आवास प्लस सूची के 8.19 लाख आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के 47 हजार से अधिक आवासों को स्वीकृति दी। इसके अलावा पीएम जनमन योजना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष परियोजनाओं के तहत भी आवास निर्माण कराया जा रहा है। विजय शर्मा ने दावा किया कि राज्य सरकार ने 26,908 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराकर गरीबों के पक्के मकानों का सपना पूरा किया। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के गठन के बाद ढाई सालों में प्रदेश में 10.60 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए गए हैं। पत्र में छत्तीसगढ़ को देश में आवास निर्माण के मामले में अग्रणी बताते हुए कहा गया है कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच प्रतिदिन करीब 2 हजार आवास पूर्ण किए गए, जबकि वर्तमान में भी प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास पूरे किए जा रहे हैं।


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर

Share … आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली …

Leave a Reply