Breaking News

बेमेतरा @ किसानों की खाद, बीज और डीजल की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Share


बेमेतरा 12 जून 2026। किसानों की विभिन्न समस्याओं और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कांग्रेस के नेतृत्व में बेमेतरा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया था, बावजूद इसके कार्यकर्ता बेरिकेड तोड़कर अंदर घुस गए।


किसानों की विभिन्न समस्याओं और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आज गुरुवार को किसान कांग्रेस के नेतृत्व में बेमेतरा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया था। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही बैरिकेड्स लगाए गए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


घेराव के दौरान किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन की शुरुआत के बावजूद किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने खेती की लागत को काफी बढ़ा दिया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और हो रही है। इसके अलावा सिंचाई व्यवस्था की बदहाली, कृषि कार्यों में आ रही परेशानियों और किसानों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रदर्शन के केंद्र में रहा।


मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे किसान
इस प्रदर्शन में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी शामिल हुए। उन्होंने किसान हित मे ल हुंकार भरते हुए कहा कि सरकार किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने में नाकाम हो गई है
इस प्रदर्शन में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी शामिल हुए। उन्होंने किसान हित मे ल हुंकार भरते हुए कहा कि सरकार किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने में नाकाम हो गई है
प्रदर्शन के बाद किसान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 9 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, अभिषेक मिश्रा, मंगत साहू समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply